Tag: आज का गोल्ड रेट

सोना-चांदी के दाम में बड़ी तेजी, 24 कैरेट गोल्ड ₹1.42 लाख और चांदी ₹2.22 लाख प्रति किलो पहुंची
बिज़नेस

सोना-चांदी के दाम में बड़ी तेजी, 24 कैरेट गोल्ड ₹1.42 लाख और चांदी ₹2.22 लाख प्रति किलो पहुंची

सोने और चांदी की कीमतों में सोमवार (29 जून) को जोरदार बढ़त देखने को मिली। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के ताजा आंकड़ों के अनुसार, 24 कैरेट सोने की कीमत में ₹2,038 प्रति 10 ग्राम की बढ़ोतरी हुई है। इसके बाद सोना ₹1.42 लाख प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गया है। वहीं, चांदी की कीमत में भी बड़ी छलांग दर्ज की गई। एक किलो चांदी ₹5,059 महंगी होकर ₹2.22 लाख प्रति किलो पर पहुंच गई है। इससे पहले चांदी ₹2.17 लाख प्रति किलो के आसपास कारोबार कर रही थी। इस साल कितना महंगा हुआ सोना? साल 2026 की शुरुआत से अब तक सोने की कीमत में करीब ₹9,000 प्रति 10 ग्राम का इजाफा हो चुका है। 31 दिसंबर 2025 को 24 कैरेट सोना ₹1.33 लाख प्रति 10 ग्राम था, जो अब बढ़कर ₹1.42 लाख पर पहुंच गया है। हालांकि, चांदी की कीमत में साल की शुरुआत की तुलना में गिरावट बनी हुई है। 31 दिसंबर 2025 को चांदी ₹2.30 लाख ...