दतिया टिकट विवाद पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा बयान, बोले- आशुतोष तिवारी भारी मतों से जीतेंगे, भाजपा में टिकट बदलने की परंपरा नहीं
दतिया टिकट विवाद पर बोले कैलाश विजयवर्गीय- "भाजपा में टिकट घोषित होने के बाद बदलने की परंपरा नहीं"
भोपाल/दतिया। दतिया विधानसभा उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी द्वारा आशुतोष तिवारी को उम्मीदवार बनाए जाने के बाद पार्टी के भीतर सामने आई नाराजगी को लेकर प्रदेश सरकार के वरिष्ठ मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि भाजपा में लोकतांत्रिक व्यवस्था है और प्रत्येक कार्यकर्ता को अपनी बात रखने का अधिकार है, लेकिन टिकट घोषित होने के बाद उसे बदलने की परंपरा पार्टी में नहीं रही है।
कैलाश विजयवर्गीय ने विश्वास जताया कि संगठन सभी कार्यकर्ताओं से चर्चा करेगा और जो भी मतभेद हैं, उन्हें जल्द दूर कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा एक अनुशासित संगठन है, जहां हर निर्णय व्यापक विचार-विमर्श और संगठनात्मक प्रक्रिया के बाद लिया जाता है।
"भाजपा में टिकट घोषित होने के बाद उसे ...


