दिलजीत दोसांझ की फिल्म ‘सतलुज’ OTT से हटाई गई, पंजाब में 25 हजार फर्जी एनकाउंटर के दावे पर बढ़ा विवाद
दिलजीत दोसांझ की फिल्म 'सतलुज' OTT से हटाई गई, पंजाब में 25 हजार फर्जी एनकाउंटर के दावे पर बढ़ा विवाद
यह फिल्म पंजाब के प्रसिद्ध मानवाधिकार कार्यकर्ता जसवंत सिंह खालड़ा के जीवन और उनके संघर्ष पर आधारित बताई जा रही है। फिल्म में उस दौर को दिखाया गया है जब पंजाब आतंकवाद और उग्रवाद की घटनाओं से जूझ रहा था। कहानी में दावा किया गया है कि उस समय हजारों युवाओं की कथित फर्जी पुलिस मुठभेड़ों (फेक एनकाउंटर) में मौत हुई थी।
फिल्म में क्या है दावा?
फिल्म के अनुसार, जसवंत सिंह खालड़ा ने अपने मानवाधिकार अभियान के दौरान ऐसे दस्तावेज जुटाए थे, जिनमें आरोप लगाया गया कि पंजाब में करीब 25 हजार लोगों की फर्जी एनकाउंटर के बाद हत्या कर दी गई और उनका अंतिम संस्कार बिना किसी कानूनी प्रक्रिया के कर दिया गया। यही दावा फिल्म की कहानी का सबसे संवेदनशील और विवादित हिस्सा माना जा रहा है।
OTT से हटाने के बाद...

