आमिर खान करेंगे तीसरी शादी, 5 जुलाई को गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट संग लेंगे सात फेरे; घर पर होगी प्राइवेट वेडिंग
बॉलीवुड के 'मिस्टर परफेक्शनिस्ट' आमिर खान ने आखिरकार अपनी तीसरी शादी की खबर पर मुहर लगा दी है। लंबे समय से चल रही चर्चाओं के बीच आमिर ने गुरुवार को मीडिया के सामने खुद ऐलान किया कि वह 5 जुलाई को अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। यह शादी बेहद निजी होगी और मुंबई स्थित उनके घर पर संपन्न होगी।
मीडिया से बातचीत में किया खुलासा
मुंबई में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान आमिर खान ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि शादी को पूरी तरह निजी रखा जाएगा। उन्होंने बताया कि समारोह में केवल दोनों परिवारों के सदस्य और कुछ करीबी दोस्त ही शामिल होंगे। आमिर ने सभी प्रशंसकों और शुभचिंतकों से अपने नए जीवन के लिए आशीर्वाद और शुभकामनाएं भी मांगीं। इस दौरान उनके बेटे जुनैद खान भी उनके साथ मौजूद रहे।
घर पर होगी सादगी भरी शादी
जानकारी के मुताबिक, आमिर और गौरी ने किसी भव्य ...

