Tag: Amarnath Cave News

अमरनाथ गुफा में पवित्र शिवलिंग 90% पिघला, अब केवल 1 फीट शेष; 3 दिन में 56 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
देश

अमरनाथ गुफा में पवित्र शिवलिंग 90% पिघला, अब केवल 1 फीट शेष; 3 दिन में 56 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

देश की सबसे पवित्र धार्मिक यात्राओं में शामिल अमरनाथ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं के लिए एक महत्वपूर्ण जानकारी सामने आई है। अमरनाथ गुफा में प्राकृतिक रूप से बनने वाला पवित्र बाबा बर्फानी (शिवलिंग) अब लगभग 90 प्रतिशत तक पिघल चुका है। सोमवार को सामने आई तस्वीरों में शिवलिंग की ऊंचाई करीब एक फीट रह गई दिखाई दे रही है। हालांकि शिवलिंग के आकार में आई कमी के बावजूद श्रद्धालुओं की आस्था में कोई कमी नहीं आई है। यात्रा लगातार जारी है और बड़ी संख्या में भक्त बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए अमरनाथ गुफा पहुंच रहे हैं। तीन दिन में 56 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए दर्शन इस वर्ष अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से शुरू हुई है और यह यात्रा कुल 57 दिनों तक चलेगी। यात्रा शुरू होने के पहले तीन दिनों में ही 56 हजार से अधिक श्रद्धालु पवित्र गुफा पहुंचकर बाबा बर्फानी के दर्शन कर चुके हैं। आंकड़ों के अनुसार, इस...