धार भोजशाला विवाद: सुप्रीम कोर्ट ने हर शुक्रवार नमाज की दी अनुमति, ASI परिसर से छेड़छाड़ नहीं करने के निर्देश
धार भोजशाला विवाद: सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार की नमाज की दी अनुमति, ASI को यथास्थिति बनाए रखने के निर्देश
मध्य प्रदेश के धार स्थित ऐतिहासिक भोजशाला परिसर को लेकर चल रहे लंबे कानूनी विवाद में सुप्रीम कोर्ट ने महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए हैं। सर्वोच्च न्यायालय ने मुस्लिम पक्ष की उस अपील पर सुनवाई के लिए सहमति दे दी है, जिसमें मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के उस आदेश को चुनौती दी गई है, जिसमें भोजशाला को मंदिर माना गया था।
सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया कि हर शुक्रवार मुस्लिम पक्ष को नमाज अदा करने की अनुमति दी जाएगी। साथ ही प्रशासन को निर्देश दिए गए हैं कि नमाज के लिए मुस्लिम समुदाय को अलग स्थान उपलब्ध कराया जाए, जिससे किसी प्रकार का विवाद या तनाव उत्पन्न न हो।
ASI को भी दिए स्पष्ट निर्देश
सुप्रीम कोर्ट ने भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) को भी निर्देश दिया कि वह भोजशाला परिसर ...

