Tag: Band Baaja Baaraat

रणवीर सिंह Birthday Special: काम मांगने पहुंचे तो प्रोड्यूसर ने कुत्ता छोड़ दिया, रिजेक्शन से लेकर बॉलीवुड के सबसे बड़े स्टार बनने तक का सफर
मनोरंजन

रणवीर सिंह Birthday Special: काम मांगने पहुंचे तो प्रोड्यूसर ने कुत्ता छोड़ दिया, रिजेक्शन से लेकर बॉलीवुड के सबसे बड़े स्टार बनने तक का सफर

बॉलीवुड के सबसे एनर्जेटिक और दमदार अभिनेताओं में गिने जाने वाले रणवीर सिंह आज अपना 41वां जन्मदिन मना रहे हैं। आज वह करोड़ों दिलों पर राज करते हैं और इंडस्ट्री के सबसे ज्यादा फीस लेने वाले सितारों में शामिल हैं। लेकिन इस मुकाम तक पहुंचने का उनका सफर बिल्कुल भी आसान नहीं था। एक समय ऐसा भी था जब उन्हें काम मांगने पर अपमानित किया गया और एक प्रोड्यूसर ने उनके पीछे कुत्ता तक छोड़ दिया था। बचपन से था फिल्मों का जुनून रणवीर सिंह का जन्म 6 जुलाई 1985 को मुंबई में हुआ। बचपन से ही उन्हें अभिनय और फिल्मों का शौक था। स्कूल और कॉलेज के दिनों में वे नाटकों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेते थे। हालांकि परिवार चाहता था कि वे पढ़ाई पर ध्यान दें, लेकिन रणवीर का सपना सिर्फ फिल्मों में काम करना था। अमेरिका में किया वेटर की नौकरी उच्च शिक्षा के लिए रणवीर अमेरिका गए, जहां उन्होंने इंड...