संजय कपूर की पहली पुण्यतिथि पर भावुक हुईं पत्नी प्रिया सचदेव, बोलीं- ‘तुम्हारे बिना हर दिन अधूरा है’
दिवंगत उद्योगपति और Sunjay Kapur की पहली पुण्यतिथि पर उनकी पत्नी Priya Sachdev ने भावुक पोस्ट साझा कर उन्हें याद किया। 12 जून 2025 को 53 वर्ष की आयु में संजय कपूर का निधन हो गया था। उनके निधन को एक वर्ष पूरा हो चुका है, लेकिन परिवार के लिए यह दुख आज भी उतना ही गहरा है।
प्रिया सचदेव ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर संजय कपूर की एक तस्वीर साझा करते हुए एक भावनात्मक नोट लिखा। उन्होंने कहा कि संजय भले ही इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन उनकी मौजूदगी आज भी परिवार को आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है। प्रिया ने लिखा कि संजय हमेशा जोश, जिज्ञासा और आत्मविश्वास के साथ जीवन जीने में विश्वास रखते थे और उन्होंने अपने आसपास के लोगों को बड़े सपने देखने तथा खुद को बेहतर बनाने के लिए प्रेरित किया।
अपने संदेश में प्रिया ने लिखा, “तुम्हें हमें छोड़कर गए एक साल बीत गया है, लेकिन आज भी तुम्हारी मौजूदगी हमें हर दिन...

