मुंबई में भारी बारिश का कहर, 15 फीट ऊंची लहरों का अलर्ट; राजस्थान में 7 दिन की देरी से पहुंचा मानसून
देशभर में मानसून ने अब रफ्तार पकड़ ली है, लेकिन इसकी एंट्री कई राज्यों में देरी से हुई। महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई समेत कई जिलों में भारी बारिश ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। लगातार हो रही बारिश के चलते प्रशासन अलर्ट मोड पर है। वहीं समुद्र में ऊंची लहरों को देखते हुए लोगों से समुद्र तट से दूर रहने की अपील की गई है।
मुंबई में रेड अलर्ट, 24 घंटे में 172 मिमी बारिश
मुंबई में पिछले 24 घंटों के दौरान 172 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई, जिससे शहर के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई। सड़कों पर पानी भरने से यातायात प्रभावित हुआ और कई जगह लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के बाद मुंबई, ठाणे, पालघर और रायगढ़ जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। प्रशासन ने लोगों से बेहद जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलने की अपील की है।
समुद्र में उठ सकती हैं 15 फी...

