Tag: Bollywood Superstar

राजेश खन्ना पुण्यतिथि: सुपरस्टार की आखिरी विदाई, अंतिम शब्द थे- ‘पैकअप टाइम हो गया’, आशीर्वाद बंगले में मिले 65 सूटकेस भरकर फैंस के तोहफे
मनोरंजन

राजेश खन्ना पुण्यतिथि: सुपरस्टार की आखिरी विदाई, अंतिम शब्द थे- ‘पैकअप टाइम हो गया’, आशीर्वाद बंगले में मिले 65 सूटकेस भरकर फैंस के तोहफे

राजेश खन्ना की पुण्यतिथि: मां-बाप पाकिस्तान चले गए, रिश्तेदारों ने पाला, आखिरी शब्द थे- 'पैकअप टाइम हो गया', आशीर्वाद बंगले में मिले फैंस के 65 सूटकेस भरकर तोहफे हिंदी सिनेमा के पहले सुपरस्टार कहे जाने वाले राजेश खन्ना की पुण्यतिथि पर देशभर के करोड़ों प्रशंसक उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दे रहे हैं। 18 जुलाई 2012 को उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कहा था, लेकिन उनकी फिल्मों, अदाकारी और मुस्कान का जादू आज भी लोगों के दिलों में जिंदा है। राजेश खन्ना का जीवन जितना शानदार रहा, उतना ही संघर्षों और भावनात्मक उतार-चढ़ाव से भी भरा रहा। बचपन से लेकर सुपरस्टार बनने और फिर जिंदगी के अंतिम दिनों तक उनकी कहानी किसी फिल्मी पटकथा से कम नहीं है। रिश्तेदारों ने किया पालन-पोषण राजेश खन्ना का जन्म 29 दिसंबर 1942 को अमृतसर में हुआ था। देश के विभाजन के दौर में उनके जैविक माता-पिता पाकिस्तान चले गए।...
रणवीर सिंह Birthday Special: काम मांगने पहुंचे तो प्रोड्यूसर ने कुत्ता छोड़ दिया, रिजेक्शन से लेकर बॉलीवुड के सबसे बड़े स्टार बनने तक का सफर
मनोरंजन

रणवीर सिंह Birthday Special: काम मांगने पहुंचे तो प्रोड्यूसर ने कुत्ता छोड़ दिया, रिजेक्शन से लेकर बॉलीवुड के सबसे बड़े स्टार बनने तक का सफर

बॉलीवुड के सबसे एनर्जेटिक और दमदार अभिनेताओं में गिने जाने वाले रणवीर सिंह आज अपना 41वां जन्मदिन मना रहे हैं। आज वह करोड़ों दिलों पर राज करते हैं और इंडस्ट्री के सबसे ज्यादा फीस लेने वाले सितारों में शामिल हैं। लेकिन इस मुकाम तक पहुंचने का उनका सफर बिल्कुल भी आसान नहीं था। एक समय ऐसा भी था जब उन्हें काम मांगने पर अपमानित किया गया और एक प्रोड्यूसर ने उनके पीछे कुत्ता तक छोड़ दिया था। बचपन से था फिल्मों का जुनून रणवीर सिंह का जन्म 6 जुलाई 1985 को मुंबई में हुआ। बचपन से ही उन्हें अभिनय और फिल्मों का शौक था। स्कूल और कॉलेज के दिनों में वे नाटकों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेते थे। हालांकि परिवार चाहता था कि वे पढ़ाई पर ध्यान दें, लेकिन रणवीर का सपना सिर्फ फिल्मों में काम करना था। अमेरिका में किया वेटर की नौकरी उच्च शिक्षा के लिए रणवीर अमेरिका गए, जहां उन्होंने इंड...