Tag: Chetan Bhagat

सोनम वांगचुक के अनशन पर बोले आमिर खान, कहा- उनकी सेहत की चिंता है, ‘3 इडियट्स’ उनसे प्रेरित नहीं थी
मनोरंजन

सोनम वांगचुक के अनशन पर बोले आमिर खान, कहा- उनकी सेहत की चिंता है, ‘3 इडियट्स’ उनसे प्रेरित नहीं थी

लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता और शिक्षा सुधारक सोनम वांगचुक के आमरण अनशन को लेकर अभिनेता आमिर खान ने पहली बार अपनी प्रतिक्रिया दी है। पिछले कई सप्ताह से जारी अनशन के बीच सोशल मीडिया पर लगातार यह सवाल उठ रहे थे कि आमिर खान इस मुद्दे पर चुप क्यों हैं। अब उन्होंने अपनी चुप्पी तोड़ते हुए कहा है कि उन्हें सोनम वांगचुक की सेहत की चिंता है और वे चाहते हैं कि उनका अनशन जल्द समाप्त हो। हालांकि, आमिर खान ने एक और बड़ा दावा करते हुए साफ कहा कि उनकी सुपरहिट फिल्म '3 इडियट्स' सोनम वांगचुक की जिंदगी पर आधारित नहीं थी। उन्होंने कहा कि फिल्म की शूटिंग और निर्माण के समय वे सोनम वांगचुक को व्यक्तिगत रूप से जानते भी नहीं थे। लंदन फिल्म फेस्टिवल में दिया जवाब यह बयान आमिर खान ने लंदन इंडियन फिल्म फेस्टिवल में अपनी चर्चित फिल्म 'लगान' की विशेष स्क्रीनिंग के दौरान दिया। कार्यक्रम में मौजूद एक महिला ने उ...