Tag: Child Sexual Abuse Awareness

सोहेल खान का बड़ा खुलासा: बचपन में हुआ था यौन उत्पीड़न, सालों तक शर्म की वजह से किसी को नहीं बताया
मनोरंजन

सोहेल खान का बड़ा खुलासा: बचपन में हुआ था यौन उत्पीड़न, सालों तक शर्म की वजह से किसी को नहीं बताया

बॉलीवुड अभिनेता और फिल्म निर्माता सोहेल खान ने अपने बचपन से जुड़ा एक बेहद निजी और दर्दनाक अनुभव साझा किया है। उन्होंने खुलासा किया कि बचपन में उनके साथ यौन उत्पीड़न (Sexual Abuse) हुआ था, लेकिन शर्म और डर की वजह से उन्होंने कई वर्षों तक इस घटना के बारे में किसी से बात नहीं की। सोहेल खान ने यह बात एक रियलिटी शो के दौरान कही, जहां प्रतियोगियों के बीच रैगिंग, मानसिक दबाव और जीवन के कठिन अनुभवों पर चर्चा हो रही थी। बातचीत के दौरान उन्होंने पहली बार सार्वजनिक रूप से अपने बचपन के इस दर्दनाक अनुभव का जिक्र किया। रैगिंग पर चर्चा के दौरान किया खुलासा शो में सोहेल खान की टीम इस सप्ताह लीडरबोर्ड में शीर्ष स्थान पर रही। जीत के बाद सभी प्रतियोगी हल्के-फुल्के अंदाज में बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान रैगिंग और मानसिक आघात जैसे विषयों पर चर्चा शुरू हुई। बातचीत के दौरान सोहेल खान ने कहा, "...