Tag: Datia Bypoll

नरोत्तम मिश्र बोले- दूल्हा पीछे आ रहा है, माला उसे पहनाओ; दतिया उपचुनाव प्रचार में बयान बना चर्चा का विषय
राजनीति, राज्य

नरोत्तम मिश्र बोले- दूल्हा पीछे आ रहा है, माला उसे पहनाओ; दतिया उपचुनाव प्रचार में बयान बना चर्चा का विषय

दूल्हा पीछे आ रहा है, माला उसे पहनाओ... दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्र का बयान चर्चा में मध्यप्रदेश के दतिया विधानसभा उपचुनाव के बीच राजनीतिक सरगर्मियां लगातार तेज होती जा रही हैं। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने चुनाव प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी है। इसी क्रम में पूर्व गृह मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. नरोत्तम मिश्र भी लगातार जनसंपर्क और प्रचार अभियान में जुटे हुए हैं। इस दौरान उनका एक हल्का-फुल्का अंदाज लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया। प्रचार अभियान के दौरान जब डॉ. नरोत्तम मिश्र का स्वागत करने के लिए कार्यकर्ता फूल-मालाएं लेकर पहुंचे, तब उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा, "दूल्हा पीछे आ रहा है, माला उसे पहनाओ।" उनका यह बयान वहां मौजूद कार्यकर्ताओं और समर्थकों के बीच हंसी का कारण बन गया। मौके पर मौजूद लोगों ने तालियां बजाकर उनका स्वागत किया, जबकि कई लोगों ने इस पल का वीडियो अपने मोबा...