दतिया उपचुनाव 2026: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटते ही बवाल, समर्थकों की हिंसा में SP समेत 8 पुलिसकर्मी घायल, जिले में धारा 163 लागू
दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटते ही बवाल, हिंसक प्रदर्शन में SP समेत 8 पुलिसकर्मी घायल
भोपाल/दतिया।मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के भीतर बड़ा राजनीतिक विवाद सामने आ गया है। पार्टी ने पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा की जगह आशुतोष तिवारी को उम्मीदवार घोषित किया। शुक्रवार शाम जैसे ही यह खबर दतिया और आसपास के क्षेत्रों में फैली, डॉ. मिश्रा के समर्थक सड़कों पर उतर आए और विरोध प्रदर्शन ने देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया।
प्रदर्शनकारियों ने कई स्थानों पर सड़क जाम किया, पुलिस पर पथराव किया और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की। हालात को नियंत्रित करने पहुंची पुलिस पर भी हमला किया गया, जिसमें जिले के पुलिस अधीक्षक (SP) सहित कुल 8 पुलिसकर्मी घायल हो गए।
स्थिति बिगड़ते देख प्रशासन ने पूरे जिले में भारतीय...

