दतिया विधानसभा उपचुनाव 2026: 30 जुलाई को मतदान, 3 अगस्त को आएंगे नतीजे, जानिए पूरा चुनाव कार्यक्रम
मध्यप्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव का कार्यक्रम चुनाव आयोग ने जारी कर दिया है। प्रदेश की राजनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण मानी जा रही इस सीट पर 30 जुलाई 2026 को मतदान होगा, जबकि 3 अगस्त 2026 को मतगणना के बाद परिणाम घोषित किए जाएंगे।
दतिया विधानसभा सीट पूर्व विधायक राजेंद्र भारती की विधानसभा सदस्यता समाप्त होने के बाद रिक्त हुई थी। इसके बाद से ही इस सीट पर उपचुनाव की तैयारियां शुरू हो गई थीं। अब चुनाव आयोग द्वारा तारीखों की घोषणा के साथ राजनीतिक गतिविधियां भी तेज होने की संभावना है।
चुनाव कार्यक्रम
चुनाव आयोग के अनुसार उपचुनाव की प्रक्रिया 6 जुलाई 2026 से शुरू होगी।
13 जुलाई – नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि।
6 जुलाई – अधिसूचना जारी होगी।
14 जुलाई – नामांकन पत्रों की जांच।
16 जुलाई – नाम वापस लेने की अंतिम तिथि।
30 जुलाई – मतदान।
3 अगस्त – म...

