ट्रम्प की ईरान को सीधी धमकी, कहा- ‘1000 मिसाइलें तैयार हैं’
अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर चरम पर पहुंचता दिखाई दे रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान को लेकर बेहद सख्त बयान दिया है। ट्रम्प ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि यदि ईरान ने उनकी हत्या की कोशिश की, तो अमेरिका ऐसा सैन्य हमला करेगा, जैसा दुनिया ने पहले कभी नहीं देखा होगा।
ट्रम्प ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Truth Social पर पोस्ट करते हुए दावा किया कि अमेरिका ने ईरान की ओर 1000 मिसाइलें तैनात कर रखी हैं और जरूरत पड़ने पर हजारों अतिरिक्त मिसाइलें भी दागी जा सकती हैं।
'हत्या की कोशिश हुई तो ईरान का नामोनिशान मिटा देंगे'
डोनाल्ड ट्रम्प ने अपने संदेश में कहा कि यदि ईरान उनकी जान लेने की कोशिश करता है, तो अमेरिका की जवाबी कार्रवाई इतनी बड़ी होगी कि ईरान पूरी तरह तबाह हो जाएगा।
उन्होंने यह भी कहा कि उन्होंने पहले ही अमेरिकी सेना को आवश्यक निर्देश दे दिए हैं और कि...



