राम मंदिर चढ़ावा घोटाले पर भड़के मुकेश खन्ना, बोले- “भगवान को लूट रहे हैं”, चढ़ावा बंद करने की दी सलाह
राम मंदिर चढ़ावा घोटाले पर भड़के मुकेश खन्ना, बोले- "भगवान को लूट रहे हैं"
सीनियर अभिनेता मुकेश खन्ना ने राम मंदिर में सामने आए कथित चढ़ावा घोटाले पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा कि मंदिर में चढ़ावा चोरी करने वाले लोग सिर्फ भक्तों को नहीं बल्कि भगवान को भी लूट रहे हैं। साथ ही उन्होंने श्रद्धालुओं से नकदी और गहनों का चढ़ावा बंद करने की अपील की।
क्या बोले मुकेश खन्ना?
अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर मुकेश खन्ना ने लिखा कि मंदिरों में श्रद्धालुओं द्वारा चढ़ाया गया नकद चढ़ावा भगवान तक नहीं पहुंचता और बीच में ही गायब हो जाता है। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों को चोर, डाकू या बेईमान कहना भी कम होगा, क्योंकि वे भगवान की आस्था के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं।
उन्होंने आगे लिखा कि अगर चढ़ावा ही नहीं चढ़ेगा तो घोटालों की संभावना भी खत्म हो जाएगी। इसलिए भक्त...

