Tag: E20 Petrol Engine Damage

E20 पेट्रोल से खराब हुआ कार का इंजन, कंज्यूमर कोर्ट का बड़ा फैसला: मारुति सुजुकी नई कार दे या लौटाए 20 लाख रुपए
देश

E20 पेट्रोल से खराब हुआ कार का इंजन, कंज्यूमर कोर्ट का बड़ा फैसला: मारुति सुजुकी नई कार दे या लौटाए 20 लाख रुपए

E20 पेट्रोल से इंजन खराब होने पर कंज्यूमर कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, मारुति सुजुकी को नई कार देने या 20 लाख रुपए लौटाने का आदेश रायपुर। देशभर में पेट्रोल में 20 प्रतिशत एथेनॉल मिश्रित ईंधन यानी E20 पेट्रोल के उपयोग को बढ़ावा दिया जा रहा है। सरकार का उद्देश्य पेट्रोल पर निर्भरता कम करना और पर्यावरण को होने वाले नुकसान में कमी लाना है। हालांकि, रायपुर से सामने आए एक मामले ने E20 ईंधन की अनुकूलता और वाहन निर्माताओं की जिम्मेदारी पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक कार मालिक ने आरोप लगाया कि E20 पेट्रोल भरवाने के बाद उसकी कार का इंजन गंभीर रूप से खराब हो गया। मामला कंज्यूमर कोर्ट पहुंचा, जहां सुनवाई के बाद कोर्ट ने मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड और उसके अधिकृत डीलर को जिम्मेदार ठहराते हुए बड़ा फैसला सुनाया। कोर्ट ने क्या कहा? जिला उपभोक्ता विवाद प्रत...