Tag: GSVM Medical College Flood

देशभर में मानसून का कहर: गुजरात में बाढ़, महाराष्ट्र के भिवंडी में 3 फीट पानी, उज्जैन में युवक बहा, जम्मू-कश्मीर में लैंडस्लाइड
Breaking News, देश

देशभर में मानसून का कहर: गुजरात में बाढ़, महाराष्ट्र के भिवंडी में 3 फीट पानी, उज्जैन में युवक बहा, जम्मू-कश्मीर में लैंडस्लाइड

देशभर में मानसून अब पूरी तरह सक्रिय हो चुका है और कई राज्यों में भारी बारिश ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। अधिकांश राज्यों में मानसून पहुंच चुका है, जबकि राजस्थान और गुजरात के कुछ हिस्सों में इसकी पूर्ण एंट्री बाकी है। इसके बावजूद गुजरात में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में भी तेज बारिश के कारण जलभराव, सड़कें बंद होने और हादसों की खबरें सामने आई हैं। गुजरात में बाढ़ जैसे हालात, 19 लोगों का सफल रेस्क्यू गुजरात के मेंडरडा क्षेत्र के समधियाला गांव के पास अचानक बढ़े जलस्तर के कारण चार वाहन बाढ़ के पानी में फंस गए। सूचना मिलते ही प्रशासन और बचाव दल मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद सभी 19 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। लगातार बारिश के कारण कई निचले इलाकों में पानी भर ग...