Tag: Harda Farmers Protest

हरदा में किसानों का बड़ा आंदोलन: 5000 किसानों ने इंदौर-नागपुर नेशनल हाईवे जाम किया, MSP पर 100% मूंग खरीदी की मांग
Breaking News, राजनीति, राज्य

हरदा में किसानों का बड़ा आंदोलन: 5000 किसानों ने इंदौर-नागपुर नेशनल हाईवे जाम किया, MSP पर 100% मूंग खरीदी की मांग

मध्य प्रदेश के हरदा जिले में बुधवार को किसानों का गुस्सा सड़कों पर फूट पड़ा। हजारों किसानों ने इंदौर-नागपुर नेशनल हाईवे पर चक्काजाम कर सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। किसानों का कहना है कि उनकी मूंग की पूरी फसल न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर खरीदी जाए और खरीदी केंद्रों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके साथ ही खरीफ-2025 की लंबित फसल बीमा राशि का जल्द भुगतान भी किया जाए। प्रदर्शन में शामिल किसानों का आरोप है कि सरकार की मौजूदा व्यवस्था के कारण बड़ी संख्या में किसान अपनी उपज समर्थन मूल्य पर बेचने से वंचित रह रहे हैं। सीमित खरीदी और कम खरीदी केंद्रों के कारण किसानों को निजी व्यापारियों के हाथों कम कीमत पर फसल बेचने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। करीब 5000 किसान आंदोलन में शामिल जानकारी के अनुसार, आंदोलन में करीब पांच हजार किसान शामिल हुए। बड़ी संख्या में किसान ट्रैक्टर-ट्रॉली और अन्य वाहनो...