अमेरिका ने ईरान के मिसाइल-ड्रोन ठिकानों पर किया हमला, ईरान का पलटवार; कहा- सीजफायर तोड़कर पछताएगा अमेरिका
वहीं, ईरान ने भी जवाबी हमला करते हुए क्षेत्र में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने का दावा किया है। ईरान की सरकारी समाचार एजेंसी IRNA के अनुसार, इस कार्रवाई को रिवोल्यूशनरी गार्ड्स (IRGC) की नौसेना ने अंजाम दिया।
ट्रम्प का दावा- ईरान ने पहले तोड़ा सीजफायर
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि ईरान ने युद्धविराम का उल्लंघन किया था, इसलिए अमेरिका को जवाबी कार्रवाई करनी पड़ी। अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) के मुताबिक, 25 जून को होर्मुज स्ट्रेट में सिंगापुर के कार्गो जहाज MV Ever Lovely पर ईरान ने ड्रोन हमला किया था।
ईरान की चेतावनी- अमेरिका को पछताना पड़ेगा
ईरान की संसद के सदस्य इब्राहिम अजीजी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि अमेरिका ने बातचीत के बीच फिर हमला कर युद्धविराम तोड़ा है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि इस कदम का खामियाजा अमेरिका को भुगतना पड़े...

