भारत-इंडोनेशिया के बीच 20 बड़े समझौते, ब्रह्मोस और ‘अस्त्र’ मिसाइल खरीदेगा इंडोनेशिया, पीएम मोदी को मिला सर्वोच्च सम्मान
भारत और इंडोनेशिया के संबंधों में मंगलवार को एक नया ऐतिहासिक अध्याय जुड़ गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो के बीच जकार्ता में हुई द्विपक्षीय बैठक के दौरान दोनों देशों ने कुल 20 महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर किए। इनमें सबसे बड़ी और रणनीतिक दृष्टि से अहम डील ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल की रही।
करीब चार महीने तक चली बातचीत के बाद इंडोनेशिया ने भारत से ब्रह्मोस मिसाइल खरीदने का फैसला किया। इसके साथ ही फिलीपींस और वियतनाम के बाद इंडोनेशिया ब्रह्मोस मिसाइल खरीदने वाला तीसरा देश बन गया है। यह समझौता भारत की रक्षा निर्यात नीति और "मेक इन इंडिया" अभियान के लिए भी बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।
ऑपरेशन सिंदूर में इस्तेमाल 'अस्त्र' मिसाइल भी खरीदेगा इंडोनेशिया
रक्षा सहयोग को और मजबूत करते हुए इंडोनेशिया ने भारत में विकसित 'अस्त्र' एयर-टू-एय...

