बंगाल से कश्मीर तक बनी 1500 KM लंबी मानसून पट्टी, 1 से 4 जुलाई तक उत्तर भारत में भारी बारिश का अलर्ट
देशभर में मानसून ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। मंगलवार को मानसून ने जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में प्रवेश कर लिया। इसके साथ ही अब तक देश के 26 राज्यों में मानसून पहुंच चुका है। इससे पहले 24 जून को मानसून मध्य प्रदेश और गुजरात पहुंचा था, लेकिन इसके बाद लगभग छह दिनों तक इसकी रफ्तार धीमी रही, जिससे कई राज्यों में भीषण गर्मी और उमस का सामना करना पड़ा।
इस बीच उत्तर भारत के लिए राहत की खबर सामने आई है। सैटेलाइट तस्वीरों में करीब 1500 किलोमीटर लंबी मानसून ट्रफ (कम दबाव की पट्टी) दिखाई दे रही है, जो उत्तरी बंगाल की खाड़ी से लेकर जम्मू-कश्मीर तक फैली हुई है। मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि यही सिस्टम आने वाले दिनों में उत्तर भारत में व्यापक बारिश की वजह बनेगा।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, मानसून ट्रफ फिलहाल हिमालय की तलहटी के आसपास बनी हुई है...

