ईरानी मीडिया का दावा, पहली बार सार्वजनिक रूप से नजर आ सकते हैं मुजतबा खामेनेई
ईरान के नए सुप्रीम लीडर मुजतबा खामेनेई शनिवार को पहली बार सार्वजनिक रूप से नजर आ सकते हैं। ईरान की सरकारी समाचार एजेंसी तस्नीम न्यूज के अनुसार, वे कोम शहर स्थित हजरत मासूमेह दरगाह में आयोजित अपने पिता और पूर्व सुप्रीम लीडर अली खामेनेई की शोकसभा की अगुवाई कर सकते हैं।
यदि ऐसा होता है, तो यह मुजतबा खामेनेई का सुप्रीम लीडर बनने के बाद पहला सार्वजनिक कार्यक्रम होगा। पिछले कई महीनों से वे सार्वजनिक मंचों से पूरी तरह दूर रहे हैं, जिससे उनकी सुरक्षा और नेतृत्व को लेकर लगातार अटकलें लगाई जाती रही हैं।
अब तक सार्वजनिक कार्यक्रमों से रहे दूर
अली खामेनेई की मौत के बाद ईरान में कई दिनों तक अंतिम संस्कार और श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन समारोहों में ईरान के कई वरिष्ठ नेता और खामेनेई परिवार के अन्य सदस्य दिखाई दिए, लेकिन मुजतबा खामेनेई किसी भी कार्यक्रम में नजर नहीं आए। उनकी गैरमौजूदग...



