पुरी के गजपति महाराज ने राष्ट्रपति और पीएम मोदी को लिखा पत्र, ISKCON की अलग रथयात्रा पर जताई आपत्ति
पुरी के गजपति महाराज ने राष्ट्रपति और पीएम मोदी को लिखा पत्र, ISKCON की अलग रथयात्रा पर जताई आपत्ति
भगवान श्रीजगन्नाथ की विश्व प्रसिद्ध रथयात्रा को लेकर एक नया विवाद सामने आया है। पुरी के गजपति महाराज दिव्यसिंह देव ने 8 जुलाई को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर ISKCON (इंटरनेशनल सोसाइटी फॉर कृष्णा कॉन्शियसनेस) द्वारा अलग-अलग तिथियों पर जगन्नाथ रथयात्रा और स्नान यात्रा आयोजित किए जाने पर गंभीर आपत्ति जताई है।
गजपति महाराज ने केंद्र सरकार से इस मामले में तत्काल हस्तक्षेप करने की मांग करते हुए कहा है कि यदि इस पर समय रहते रोक नहीं लगाई गई, तो भगवान जगन्नाथ की सदियों पुरानी धार्मिक परंपरा और शास्त्रीय व्यवस्था प्रभावित हो सकती है।
क्या है पूरा मामला?
पुरी के गजपति महाराज दिव्यसिंह देव, जो श्रीजगन्नाथ मंदिर प्रबंधन समिति (SJTMC) के अध्यक्ष भी हैं...

