महाराष्ट्र में भारी बारिश का कहर: सातारा में पुल टूटा, मुंबई-पुणे रेल और एक्सप्रेसवे बंद, जम्मू-कश्मीर-हिमाचल में भी तबाही
महाराष्ट्र में बारिश का कहर: सातारा में पुल टूटा, मुंबई-पुणे रेल और एक्सप्रेसवे बंद, जम्मू-कश्मीर व हिमाचल में भी तबाही
देशभर में मानसून अब पूरी तरह सक्रिय हो चुका है और कई राज्यों में भारी बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। सबसे ज्यादा असर महाराष्ट्र में देखने को मिल रहा है, जहां लगातार तीन दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश के कारण सड़क, रेल और हवाई सेवाएं प्रभावित हो गई हैं। वहीं जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में भी भारी बारिश और लैंडस्लाइड ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।
सातारा में वेण्णा नदी का पुल टूटा, पर्यटक फंसे
महाराष्ट्र के सातारा जिले के महाबलेश्वर में लगातार बारिश के चलते वेण्णा नदी पर बना पुल क्षतिग्रस्त होकर टूट गया। पुल टूटने के कारण लगभग 10 से 12 पर्यटक बीच रास्ते में फंस गए। प्रशासन ने तुरंत राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया और क्रेन की सहायता से ...


