TMC को बड़ा झटका: राज्यसभा सांसद कोयल मल्लिक ने दिया इस्तीफा, ममता बनर्जी की बढ़ीं मुश्किलें
TMC को बड़ा झटका: राज्यसभा सांसद कोयल मल्लिक ने दिया इस्तीफा, ममता बनर्जी की बढ़ीं मुश्किलें
पश्चिम बंगाल की सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (TMC) को बड़ा राजनीतिक झटका लगा है। पार्टी की राज्यसभा सांसद कोयल मल्लिक ने गुरुवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने अपना इस्तीफा राज्यसभा के सभापति एवं उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन को सौंपा। इस्तीफे के बाद राज्यसभा में टीएमसी सांसदों की संख्या घटकर 9 रह गई है।
कोयल मल्लिक का इस्तीफा ऐसे समय में सामने आया है जब पार्टी पहले से ही कई राजनीतिक चुनौतियों का सामना कर रही है। उनके इस फैसले ने पश्चिम बंगाल की राजनीति में नई चर्चाओं को जन्म दे दिया है।
अप्रैल में ही बनी थीं राज्यसभा सांसद
कोयल मल्लिक को तृणमूल कांग्रेस ने इसी वर्ष अप्रैल में राज्यसभा भेजा था। पार्टी नेतृत्व, विशेषकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, ने उन पर भरोसा जताते हुए उन्हें संसद ...

