राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: पुलिस को मिली फर्जी दान रसीद बुक, चंदे के नाम पर ठगी का खुलासा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच लगातार नए खुलासे कर रही है। पुलिस रिमांड के दौरान गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में कई अहम जानकारियां सामने आई हैं। जांच एजेंसियों के अनुसार आरोपियों के पास से श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के नाम की पुरानी फर्जी दान रसीद बुक बरामद हुई है, जिसका इस्तेमाल कथित तौर पर लोगों से चंदा लेने के लिए किया जाता था।
पुलिस ने इस मामले में गिरफ्तार लवकुश मिश्रा, अनुकल्प मिश्रा और करुणेश पांडेय को करीब 40 घंटे की रिमांड पर लेकर पूछताछ की। इसी दौरान आरोपियों ने कई महत्वपूर्ण खुलासे किए हैं, जिनकी अब विस्तार से जांच की जा रही है।
फर्जी रसीद से वसूला जाता था चंदा
जांच में सामने आया है कि आरोपियों के पास मिली रसीद बुक देखने में बिल्कुल असली जैसी लगती थी। उस पर श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र का नाम और प्रारूप भी उसी तरह बनाया गया था, जिससे आम लोग आसानी से धोखे में ...


