पढ़ाई के दौरान प्रेग्नेंट हो जाती हैं लड़कियां… राज्यपाल आनंदीबेन पटेल का बड़ा बयान, कहा- आत्मनिर्भर बनने के बाद ही करें शादी
उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने छात्रों को संबोधित करते हुए ऐसा बयान दिया, जिसकी चर्चा पूरे प्रदेश में हो रही है। उन्होंने कहा कि पढ़ाई के दौरान कई लड़कियां गर्भवती हो जाती हैं और कई मामलों में बच्चे का जन्म भी हो जाता है। ऐसी स्थिति में उस बच्चे की जिम्मेदारी आखिरकार सरकार पर आ जाती है। इसलिए छात्रों को अपने भविष्य और जिम्मेदारियों को समझते हुए निर्णय लेना चाहिए।
राज्यपाल ने यह बातें मंगलवार को लखनऊ स्थित डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (AKTU) के 24वें दीक्षांत समारोह में कुलाधिपति के रूप में संबोधन के दौरान कहीं।
'ऐसे पराक्रम मत करिए, पहले पढ़ाई और करियर पर ध्यान दें'
अपने संबोधन में आनंदीबेन पटेल ने कहा कि छात्र-छात्राओं को पढ़ाई के दौरान ऐसे कदम उठाने से बचना चाहिए, जिनका असर उनके भविष्य पर पड़े। उन्होंने कहा कि कई बार कम उम्र में लिए गए फैसलों का बोझ प...


