Tag: mamata banerjee news

TMC के 3 पूर्व राज्यसभा सांसद भाजपा में शामिल, उपचुनाव में बनाया उम्मीदवार; ममता बनर्जी को लगा बड़ा झटका
देश, राजनीति

TMC के 3 पूर्व राज्यसभा सांसद भाजपा में शामिल, उपचुनाव में बनाया उम्मीदवार; ममता बनर्जी को लगा बड़ा झटका

TMC के 3 पूर्व राज्यसभा सांसद भाजपा में शामिल, उपचुनाव में बनाया उम्मीदवार; ममता बनर्जी को लगा बड़ा झटका पश्चिम बंगाल की राजनीति में एक बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। तृणमूल कांग्रेस (TMC) के तीन पूर्व राज्यसभा सांसद सुष्मिता देव, सुखेंदु शेखर राय और प्रकाश चिक बराइक गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए। भाजपा ने पार्टी में शामिल होते ही तीनों नेताओं को राज्यसभा उपचुनाव के लिए अपना आधिकारिक उम्मीदवार भी घोषित कर दिया है। यह घटनाक्रम ऐसे समय हुआ है जब पश्चिम बंगाल में राजनीतिक माहौल लगातार गर्म बना हुआ है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इन नेताओं का भाजपा में जाना TMC के लिए एक बड़ा राजनीतिक झटका माना जा सकता है। ममता बनर्जी से नाराज होकर छोड़ी थी TMC तीनों नेताओं ने हाल ही में तृणमूल कांग्रेस और राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। इस्तीफे के दौरान उन्हो...
TMC नेता जहांगीर खान की पत्नी गिरफ्तार, फालता थाने पर हमले के आरोप में बड़ी कार्रवाई
देश, राजनीति

TMC नेता जहांगीर खान की पत्नी गिरफ्तार, फालता थाने पर हमले के आरोप में बड़ी कार्रवाई

पश्चिम बंगाल पुलिस ने तृणमूल कांग्रेस (TMC) नेता जहांगीर खान की पत्नी सरीना बीबी (37) को शनिवार सुबह गिरफ्तार किया है। उन पर फालता पुलिस स्टेशन पर भीड़ जुटाकर पुलिस और केंद्रीय बलों पर हमले और जहांगीर खान को पुलिस हिरासत से छुड़ाने की कोशिश का आरोप है। पुलिस के मुताबिक, 16 जून को सरीना बीबी ने समर्थकों को जुटाकर थाने के बाहर विरोध प्रदर्शन कराया था। भीड़ ने सुरक्षाबलों पर पत्थरबाजी भी की। मामले में अब तक 27 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। जहांगीर खान को पुलिस ने 8 जून को भारत से भागने के दौरान नेपाल बॉर्डर के पास से गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने कई बार फालता में उसकी परेड कराई। इस दौरान जहांगीर कान पकड़कर और हाथ जोड़कर लोगों से माफी मांगता दिखा। जहांगीर बंगाल विधानसभा चुनाव में फालता सीट से TMC उम्मीदवार था। वोटिंग से ठीक पहले उसने चुनावी मैदान छोड़ दिया था। ...