PM Modi Japan Summit 2026: भारत-जापान रिश्तों में नया अध्याय, 1000 बायोगैस प्लांट और हाई-टेक साझेदारी पर बड़ा फैसला
भारत और जापान के बीच रणनीतिक साझेदारी को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के उद्देश्य से गुरुवार को आयोजित भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन में कई ऐतिहासिक फैसले लिए गए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जापान की पहली महिला प्रधानमंत्री सानाए ताकाइची का भारत में स्वागत करते हुए उन्हें अपनी "छोटी बहन" बताया। वहीं ताकाइची ने भी प्रधानमंत्री मोदी को अपना "बड़ा भाई" कहकर दोनों देशों के मजबूत रिश्तों को नई पहचान दी।
यह ताकाइची की भारत की पहली आधिकारिक यात्रा है और इसे दोनों देशों के संबंधों में एक नए अध्याय की शुरुआत माना जा रहा है।
मोदी बोले- भरोसा ही भारत-जापान की सबसे बड़ी ताकत
संयुक्त प्रेस वार्ता में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज दुनिया कई तरह की वैश्विक चुनौतियों से गुजर रही है। ऐसे समय में भरोसेमंद साझेदार सबसे बड़ी ताकत होते हैं और भारत-जापान की दोस्ती इसी विश्वास की नींव पर खड़ी...

