न्यूजीलैंड में बोले पीएम मोदी- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा, हमारे लिए जनसंख्या नहीं बल्कि लोगों की भावना मायने रखती है
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को न्यूजीलैंड के ऑकलैंड में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए एक बेहद भावुक और प्रेरणादायक प्रसंग साझा किया। अपने संबोधन के दौरान उन्होंने करीब 25 से 30 वर्ष पुरानी यादों को ताजा करते हुए बताया कि जब वह किसी सरकार का हिस्सा नहीं थे, तब पहली बार न्यूजीलैंड आने का अवसर मिला था। उसी यात्रा की एक निशानी आज भी उनके पास सुरक्षित है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि "करीब 25-30 साल पहले मैं यहां आया था। उस समय किसी ने मुझे तीन चीजें उपहार में दी थीं—एक मफलर, एक कैप और एक जोड़ी दस्ताने। इन तीनों में से एक चीज आज भी मेरे साथ है। मैं आज इसी कार्यक्रम में वही मफलर पहनकर आया हूं।"
उन्होंने कहा कि इस मफलर का उन्होंने कई बार उपयोग किया है, लेकिन इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह केवल एक कपड़ा नहीं, बल्कि न्यूजीलैंड के लोगों के स्नेह और अपनत्व की याद है।
'उपहार की कीमत ...

