Tag: MP Political News

दतिया उपचुनाव 2026: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटते ही बवाल, समर्थकों की हिंसा में SP समेत 8 पुलिसकर्मी घायल, जिले में धारा 163 लागू
देश, राजनीति, राज्य

दतिया उपचुनाव 2026: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटते ही बवाल, समर्थकों की हिंसा में SP समेत 8 पुलिसकर्मी घायल, जिले में धारा 163 लागू

दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटते ही बवाल, हिंसक प्रदर्शन में SP समेत 8 पुलिसकर्मी घायल भोपाल/दतिया।मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के भीतर बड़ा राजनीतिक विवाद सामने आ गया है। पार्टी ने पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा की जगह आशुतोष तिवारी को उम्मीदवार घोषित किया। शुक्रवार शाम जैसे ही यह खबर दतिया और आसपास के क्षेत्रों में फैली, डॉ. मिश्रा के समर्थक सड़कों पर उतर आए और विरोध प्रदर्शन ने देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया। प्रदर्शनकारियों ने कई स्थानों पर सड़क जाम किया, पुलिस पर पथराव किया और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की। हालात को नियंत्रित करने पहुंची पुलिस पर भी हमला किया गया, जिसमें जिले के पुलिस अधीक्षक (SP) सहित कुल 8 पुलिसकर्मी घायल हो गए। स्थिति बिगड़ते देख प्रशासन ने पूरे जिले में भारतीय...
कांग्रेस में घमासान: ‘पुत्र-मोह में पार्टी को नुकसान पहुंचा रहे दिग्विजय’, निधि चतुर्वेदी ने लगाए गंभीर आरोप
राजनीति, राज्य

कांग्रेस में घमासान: ‘पुत्र-मोह में पार्टी को नुकसान पहुंचा रहे दिग्विजय’, निधि चतुर्वेदी ने लगाए गंभीर आरोप

उज्जैन भूमि विवाद ने कांग्रेस की अंदरूनी कलह को किया उजागर मध्य प्रदेश कांग्रेस में लंबे समय से चल रही अंदरूनी खींचतान अब खुलकर सामने आ गई है। उज्जैन में वीर भारत न्यास को कथित तौर पर करीब 500 करोड़ रुपये मूल्य की सरकारी जमीन महज एक रुपये में दिए जाने के आरोपों को लेकर शुरू हुआ विवाद अब पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के बीच सार्वजनिक टकराव में बदल गया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी द्वारा लगाए गए आरोपों के बाद पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने उज्जैन में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इन आरोपों से खुद को अलग कर लिया। इसके बाद कांग्रेस की प्रदेश महासचिव निधि सत्यव्रत चतुर्वेदी ने सोशल मीडिया पर लंबी पोस्ट लिखकर दिग्विजय सिंह पर तीखा हमला बोला और उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की मांग कर दी। निधि चतुर्वेदी ने कहा- सार्वजनिक विरोध पार्टी अनुशासन के खिलाफ पूर्व सांसद सत्यव्रत चतुर्वे...