JEE-NEET Admission 2026: इंजीनियरिंग और मेडिकल दाखिले में बड़ा बदलाव संभव, बोर्ड परीक्षा के अंकों को मिल सकता है 50% वेटेज
मेडिकल और इंजीनियरिंग में दाखिला लेने की तैयारी कर रहे लाखों छात्रों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। आने वाले समय में NEET और JEE जैसे राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षाओं के आधार पर होने वाली एडमिशन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। नई शिक्षा नीति (NEP) के तहत बोर्ड परीक्षाओं के अंकों को भी प्रवेश प्रक्रिया में 50 प्रतिशत वेटेज देने पर गंभीरता से विचार किया जा रहा है।
सूत्रों के मुताबिक, इस बदलाव का मुख्य उद्देश्य छात्रों पर केवल एक प्रवेश परीक्षा का अत्यधिक दबाव कम करना, कोचिंग संस्थानों पर बढ़ती निर्भरता को घटाना और स्कूल शिक्षा को अधिक महत्व देना है।
बोर्ड परीक्षा को क्यों मिल सकता है 50% वेटेज?
फिलहाल मेडिकल और इंजीनियरिंग संस्थानों में प्रवेश मुख्य रूप से NEET और JEE जैसी प्रवेश परीक्षाओं के अंकों के आधार पर होता है। बोर्ड परीक्षा में केवल न्यूनतम निर्धारित अंक प्...

