पद्म भूषण सम्मान लेते ही अलका याग्निक ने छुए PM मोदी के पैर, राष्ट्रपति मुर्मू ने किया सम्मानित
राष्ट्रपति भवन में आयोजित पद्म पुरस्कार 2026 के दूसरे नागरिक सम्मान समारोह में देश की प्रसिद्ध पार्श्व गायिका अलका याग्निक को उनके भारतीय संगीत जगत में अतुलनीय योगदान के लिए पद्म भूषण से सम्मानित किया गया। सम्मान ग्रहण करने के दौरान अलका याग्निक ने मंच पर मौजूद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया, जिसका वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सिनेमा, संगीत, कला और जनसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाली कई प्रतिष्ठित हस्तियों को सम्मानित किया। इस समारोह में अभिनेता आर. माधवन, मलयालम सिनेमा के सुपरस्टार ममूटी और अभिनेता अजित कुमार को भी पद्म सम्मान प्रदान किया गया।
चार दशक से अधिक लंबे करियर में अलका याग्निक ने हिंदी सहित कई भारतीय भाषाओं में हजारों गीत गाए हैं। समारोह के दौरान उनकी तबीयत कुछ कमजोर नजर आई, ज...

