Tag: Pahandi Ritual

पुरी जगन्नाथ रथयात्रा में भगदड़, 1 श्रद्धालु की मौत, 100 से ज्यादा घायल; तेज बारिश के बीच 10 लाख से अधिक श्रद्धालु मौजूद
देश

पुरी जगन्नाथ रथयात्रा में भगदड़, 1 श्रद्धालु की मौत, 100 से ज्यादा घायल; तेज बारिश के बीच 10 लाख से अधिक श्रद्धालु मौजूद

ओडिशा के पवित्र तीर्थ नगरी पुरी में आयोजित भगवान जगन्नाथ की विश्व प्रसिद्ध रथयात्रा के दौरान शुक्रवार शाम बड़ा हादसा हो गया। भगवान जगन्नाथ के दर्शन के लिए उमड़ी भारी भीड़ के बीच अचानक भगदड़ मच गई, जिसमें एक श्रद्धालु की मौत हो गई, जबकि 100 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया, जहां कई लोगों का उपचार जारी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शाम करीब 5 बजे पहांडी (पाहंडी) रस्म के दौरान भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और देवी सुभद्रा के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रथों के समीप पहुंचने लगी। इस दौरान यात्रा मार्ग पर तैनात स्वयंसेवक और सुरक्षा कर्मी भीड़ को नियंत्रित करने का प्रयास कर रहे थे, लेकिन अचानक लोगों के बीच धक्का-मुक्की शुरू हो गई। देखते ही देखते हालात बेकाबू हो गए और कई श्रद्धालु एक-दूसरे के ऊपर गिर पड़े, जिससे भगदड़ जैसी स्थिति...