Tag: Puri Jagannath Temple

अहमदाबाद में निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, सुरक्षा के कड़े इंतजाम; पुरी में सोने की झाड़ू से होगी ‘छेरा पहरा’ रस्म
देश

अहमदाबाद में निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, सुरक्षा के कड़े इंतजाम; पुरी में सोने की झाड़ू से होगी ‘छेरा पहरा’ रस्म

भगवान जगन्नाथ की विश्व प्रसिद्ध रथयात्रा इस वर्ष गुजरात के अहमदाबाद और ओडिशा के पुरी में पूरे श्रद्धा, उत्साह और सुरक्षा व्यवस्था के बीच निकाली जा रही है। लाखों श्रद्धालु भगवान जगन्नाथ, बड़े भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा के दर्शन के लिए सड़कों पर उमड़े। दोनों शहरों में प्रशासन ने सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए हैं, जबकि धार्मिक परंपराओं का पालन भी पूरे विधि-विधान से किया जा रहा है। अहमदाबाद में सुबह मंगला आरती के साथ हुई शुरुआत अहमदाबाद के ऐतिहासिक जामालपुर स्थित जगन्नाथ मंदिर में तड़के सुबह 4 बजे मंगला आरती का आयोजन किया गया। इस दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी मौजूद रहे और भगवान जगन्नाथ की पूजा-अर्चना की। इसके बाद सुबह करीब 7 बजे भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा के रथों को पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ यात्रा के लिए रवाना किया गया। रथयात्रा शुरू होने से पहले गुजरात के मुख्यमंत्री भ...
पुरी के गजपति महाराज ने राष्ट्रपति और पीएम मोदी को लिखा पत्र, ISKCON की अलग रथयात्रा पर जताई आपत्ति
देश

पुरी के गजपति महाराज ने राष्ट्रपति और पीएम मोदी को लिखा पत्र, ISKCON की अलग रथयात्रा पर जताई आपत्ति

पुरी के गजपति महाराज ने राष्ट्रपति और पीएम मोदी को लिखा पत्र, ISKCON की अलग रथयात्रा पर जताई आपत्ति भगवान श्रीजगन्नाथ की विश्व प्रसिद्ध रथयात्रा को लेकर एक नया विवाद सामने आया है। पुरी के गजपति महाराज दिव्यसिंह देव ने 8 जुलाई को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर ISKCON (इंटरनेशनल सोसाइटी फॉर कृष्णा कॉन्शियसनेस) द्वारा अलग-अलग तिथियों पर जगन्नाथ रथयात्रा और स्नान यात्रा आयोजित किए जाने पर गंभीर आपत्ति जताई है। गजपति महाराज ने केंद्र सरकार से इस मामले में तत्काल हस्तक्षेप करने की मांग करते हुए कहा है कि यदि इस पर समय रहते रोक नहीं लगाई गई, तो भगवान जगन्नाथ की सदियों पुरानी धार्मिक परंपरा और शास्त्रीय व्यवस्था प्रभावित हो सकती है। क्या है पूरा मामला? पुरी के गजपति महाराज दिव्यसिंह देव, जो श्रीजगन्नाथ मंदिर प्रबंधन समिति (SJTMC) के अध्यक्ष भी हैं...