Tag: Rath Yatra Live

अहमदाबाद में निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, सुरक्षा के कड़े इंतजाम; पुरी में सोने की झाड़ू से होगी ‘छेरा पहरा’ रस्म
देश

अहमदाबाद में निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, सुरक्षा के कड़े इंतजाम; पुरी में सोने की झाड़ू से होगी ‘छेरा पहरा’ रस्म

भगवान जगन्नाथ की विश्व प्रसिद्ध रथयात्रा इस वर्ष गुजरात के अहमदाबाद और ओडिशा के पुरी में पूरे श्रद्धा, उत्साह और सुरक्षा व्यवस्था के बीच निकाली जा रही है। लाखों श्रद्धालु भगवान जगन्नाथ, बड़े भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा के दर्शन के लिए सड़कों पर उमड़े। दोनों शहरों में प्रशासन ने सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए हैं, जबकि धार्मिक परंपराओं का पालन भी पूरे विधि-विधान से किया जा रहा है। अहमदाबाद में सुबह मंगला आरती के साथ हुई शुरुआत अहमदाबाद के ऐतिहासिक जामालपुर स्थित जगन्नाथ मंदिर में तड़के सुबह 4 बजे मंगला आरती का आयोजन किया गया। इस दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी मौजूद रहे और भगवान जगन्नाथ की पूजा-अर्चना की। इसके बाद सुबह करीब 7 बजे भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा के रथों को पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ यात्रा के लिए रवाना किया गया। रथयात्रा शुरू होने से पहले गुजरात के मुख्यमंत्री भ...