रिया चक्रवर्ती की वापसी: विवादों से संघर्ष और अब नए सफर की शुरुआत, 7 साल बाद फिर कैमरे के सामने
बॉलीवुड न्यूज़
कभी बॉलीवुड की उभरती अभिनेत्री रहीं रिया चक्रवर्ती पिछले कुछ वर्षों तक फिल्मों से ज्यादा विवादों, जांच और सोशल मीडिया ट्रोलिंग की वजह से सुर्खियों में रहीं। लेकिन अब करीब 7 साल बाद वह एक बार फिर अभिनय की दुनिया में वापसी करने जा रही हैं। निर्देशक हंसल मेहता की आगामी नेटफ्लिक्स वेब सीरीज 'फैमिली बिजनेस' के जरिए रिया अपने करियर का नया अध्याय शुरू करने के लिए तैयार हैं।
आर्मी परिवार से बॉलीवुड तक का सफर
1 जुलाई 1992 को बेंगलुरु में जन्मी रिया चक्रवर्ती एक आर्मी परिवार से ताल्लुक रखती हैं। उनके पिता लेफ्टिनेंट कर्नल इंद्रजीत चक्रवर्ती भारतीय सेना में अधिकारी रहे हैं। फिल्मी बैकग्राउंड न होने के बावजूद रिया ने कम उम्र में ही अभिनय को अपना करियर बनाने का फैसला कर लिया था।
उन्होंने 2009 में MTV Teen Diva से अपने करियर की शुरुआत की। शो जीत नहीं सकीं, लेकिन रनरअप बनने के ...

