Tag: Silver Rate India

सोना आज ₹3,104 महंगा, 10 ग्राम की कीमत ₹1.46 लाख पहुंची, चांदी भी ₹2.33 लाख प्रति किलो हुई
टेक्नोलॉजी, बिज़नेस

सोना आज ₹3,104 महंगा, 10 ग्राम की कीमत ₹1.46 लाख पहुंची, चांदी भी ₹2.33 लाख प्रति किलो हुई

देशभर में सोने और चांदी की कीमतों में लगातार चौथे कारोबारी दिन तेजी देखने को मिली है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार, शुक्रवार 3 जुलाई 2026 को 24 कैरेट सोने की कीमत में ₹3,104 प्रति 10 ग्राम की बड़ी बढ़ोतरी दर्ज की गई। इसके साथ ही सोना बढ़कर ₹1,46,107 प्रति 10 ग्राम पहुंच गया है। इससे पहले गुरुवार को 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,43,003 प्रति 10 ग्राम थी। लगातार चार दिनों की तेजी में सोने के दाम कुल ₹4,686 प्रति 10 ग्राम तक बढ़ चुके हैं। चांदी में भी जबरदस्त उछाल सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी बड़ा उछाल देखने को मिला। शुक्रवार को चांदी ₹4,504 प्रति किलो महंगी होकर ₹2,33,354 प्रति किलो पर पहुंच गई। एक दिन पहले यानी 2 जुलाई को चांदी का भाव ₹2,28,850 प्रति किलो था। पिछले चार कारोबारी दिनों में चांदी की कीमत में कुल ₹13,374 प्रत...