Tag: South America Earthquake

वेनेजुएला में 126 साल का सबसे बड़ा भूकंप, 32 की मौत, 700 से ज्यादा घायल
Breaking News

वेनेजुएला में 126 साल का सबसे बड़ा भूकंप, 32 की मौत, 700 से ज्यादा घायल

दक्षिण अमेरिकी देश वेनेजुएला में बुधवार शाम आए दो शक्तिशाली भूकंपों ने भारी तबाही मचा दी। एक के बाद एक 7.2 और 7.5 तीव्रता के भूकंप ने कई शहरों को हिला दिया। हादसे में अब तक 32 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि 700 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। सबसे बड़ी बात यह रही कि जिस समय भूकंप आया, उस दिन पूरे देश में राष्ट्रीय अवकाश था। 1821 में स्पेन के खिलाफ आजादी की ऐतिहासिक जीत की सालगिरह के कारण स्कूल और सरकारी दफ्तर बंद थे, जिससे ज्यादातर लोग अपने घरों में मौजूद थे। भूकंप का केंद्र राजधानी कराकस से करीब 290 किलोमीटर पश्चिम में था। तेज झटकों से कई इमारतें धराशायी हो गईं, जबकि कई इमारतें खतरनाक तरीके से झुक गईं। कराकस एयरपोर्ट की छत का एक हिस्सा भी गिर गया, जिससे अफरा-तफरी मच गई। अमेरिकी जियोलॉजिकल सर्वे के अनुसार, इस भूकंप के बाद अब तक 20 आफ्टरशॉक दर्ज किए जा चुके हैं। एजेंसी...