सूर्यकुमार यादव बोले- वैभव, यह तुम्हारे सफर की शुरुआत है, देश का मान बढ़ाओ; कप्तानी से हटाए जाने पर बोले- मैं नाराज नहीं, सोशल मीडिया पर फैल रही खबरें झूठी
सूर्यकुमार यादव ने वैभव सूर्यवंशी को दी खास शुभकामनाएं
टीम इंडिया के पूर्व टी-20 कप्तान सूर्यकुमार यादव ने युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू पर उन्हें दिल से बधाई दी है। सोशल मीडिया पर किए गए अपने पोस्ट में सूर्यकुमार ने वैभव को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह उनके शानदार क्रिकेट सफर की सिर्फ शुरुआत है।
सूर्यकुमार ने लिखा कि वैभव को हर पल का आनंद लेना चाहिए और अपने शानदार प्रदर्शन से लगातार भारत का नाम रोशन करते रहना चाहिए। उनके इस संदेश को क्रिकेट प्रेमियों ने काफी सराहा।
कप्तानी विवाद पर पहली बार दिया जवाब
हाल ही में सोशल मीडिया पर कई पोस्ट वायरल हो रहे थे, जिनमें दावा किया जा रहा था कि सूर्यकुमार यादव टीम इंडिया की कप्तानी छिनने और टीम से बाहर किए जाने से नाराज हैं। इन वायरल पोस्ट में उनके नाम से कई कथित बयान भी साझा किए ग...

