Tag: Trinamool Congress

TMC को बड़ा झटका: राज्यसभा सांसद कोयल मल्लिक ने दिया इस्तीफा, ममता बनर्जी की बढ़ीं मुश्किलें
Breaking News, देश, राजनीति

TMC को बड़ा झटका: राज्यसभा सांसद कोयल मल्लिक ने दिया इस्तीफा, ममता बनर्जी की बढ़ीं मुश्किलें

TMC को बड़ा झटका: राज्यसभा सांसद कोयल मल्लिक ने दिया इस्तीफा, ममता बनर्जी की बढ़ीं मुश्किलें पश्चिम बंगाल की सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (TMC) को बड़ा राजनीतिक झटका लगा है। पार्टी की राज्यसभा सांसद कोयल मल्लिक ने गुरुवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने अपना इस्तीफा राज्यसभा के सभापति एवं उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन को सौंपा। इस्तीफे के बाद राज्यसभा में टीएमसी सांसदों की संख्या घटकर 9 रह गई है। कोयल मल्लिक का इस्तीफा ऐसे समय में सामने आया है जब पार्टी पहले से ही कई राजनीतिक चुनौतियों का सामना कर रही है। उनके इस फैसले ने पश्चिम बंगाल की राजनीति में नई चर्चाओं को जन्म दे दिया है। अप्रैल में ही बनी थीं राज्यसभा सांसद कोयल मल्लिक को तृणमूल कांग्रेस ने इसी वर्ष अप्रैल में राज्यसभा भेजा था। पार्टी नेतृत्व, विशेषकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, ने उन पर भरोसा जताते हुए उन्हें संसद ...
Breaking News, देश

TMC में बड़ा बवाल: ममता बनर्जी ने फिरहाद हकीम, अरूप बिस्वास समेत 8 बागी नेताओं को पार्टी से निकाला

कोलकाता: पश्चिम बंगाल की सियासत में तृणमूल कांग्रेस (TMC) के भीतर चल रहा सियासी घमासान अब खुलकर सामने आ गया है। पार्टी प्रमुख ममता बनर्जी ने पार्टी-विरोधी गतिविधियों के आरोप में कोलकाता के पूर्व मेयर फिरहाद हकीम, अरूप बिस्वास समेत आठ नेताओं को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। जानकारी के अनुसार, मंगलवार 23 जून को ममता बनर्जी के नेतृत्व वाले गुट ने यह बड़ी कार्रवाई करते हुए बागी नेताओं को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया। निष्कासित नेताओं में फिरहाद हकीम, जावेद अहमद खान, अरूप रॉय, रथिन घोष, बिप्लब मित्रा, सबीना यास्मीन, अरूप बिस्वास और स्नेहाशीष चक्रवर्ती शामिल हैं। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई उस घटनाक्रम के एक दिन बाद हुई, जिसमें बागी गुट ने ममता बनर्जी को पार्टी के चेयरपर्सन पद से हटाने का दावा किया था। इससे पहले इन नेताओं को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। बाद में पार्टी-विरोध...