Tag: Uttar Pradesh Weather

देशभर में बारिश का कहर: छत्तीसगढ़ में 93 साल का रिकॉर्ड टूटा, यूपी के सभी 75 जिलों में अलर्ट, अरुणाचल के 35 गांवों में भूस्खलन
Breaking News, देश

देशभर में बारिश का कहर: छत्तीसगढ़ में 93 साल का रिकॉर्ड टूटा, यूपी के सभी 75 जिलों में अलर्ट, अरुणाचल के 35 गांवों में भूस्खलन

देशभर में मानसून का कहर: छत्तीसगढ़ में 93 साल का रिकॉर्ड टूटा, यूपी के सभी जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, अरुणाचल के 35 गांवों में भूस्खलन देश के कई राज्यों में मानसून ने रौद्र रूप धारण कर लिया है। लगातार हो रही भारी बारिश के चलते जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। छत्तीसगढ़ में जहां बिलासपुर ने 93 वर्षों का बारिश का रिकॉर्ड तोड़ दिया, वहीं उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिलों में भारी से अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। दूसरी ओर, अरुणाचल प्रदेश में मूसलाधार बारिश के कारण बाढ़ और भूस्खलन की स्थिति गंभीर बनी हुई है। कई गांवों का संपर्क टूट गया है और हजारों लोग प्रभावित हुए हैं। बिलासपुर में टूटा 93 साल पुराना बारिश का रिकॉर्ड छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में शनिवार को हुई मूसलाधार बारिश ने इतिहास रच दिया। शहर में लगभग 16 इंच बारिश दर्ज की गई, जिसने 93 वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ दिया। ...
बंगाल से कश्मीर तक बनी 1500 KM लंबी मानसून पट्टी, 1 से 4 जुलाई तक उत्तर भारत में भारी बारिश का अलर्ट
Breaking News, देश

बंगाल से कश्मीर तक बनी 1500 KM लंबी मानसून पट्टी, 1 से 4 जुलाई तक उत्तर भारत में भारी बारिश का अलर्ट

देशभर में मानसून ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। मंगलवार को मानसून ने जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में प्रवेश कर लिया। इसके साथ ही अब तक देश के 26 राज्यों में मानसून पहुंच चुका है। इससे पहले 24 जून को मानसून मध्य प्रदेश और गुजरात पहुंचा था, लेकिन इसके बाद लगभग छह दिनों तक इसकी रफ्तार धीमी रही, जिससे कई राज्यों में भीषण गर्मी और उमस का सामना करना पड़ा। इस बीच उत्तर भारत के लिए राहत की खबर सामने आई है। सैटेलाइट तस्वीरों में करीब 1500 किलोमीटर लंबी मानसून ट्रफ (कम दबाव की पट्टी) दिखाई दे रही है, जो उत्तरी बंगाल की खाड़ी से लेकर जम्मू-कश्मीर तक फैली हुई है। मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि यही सिस्टम आने वाले दिनों में उत्तर भारत में व्यापक बारिश की वजह बनेगा। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, मानसून ट्रफ फिलहाल हिमालय की तलहटी के आसपास बनी हुई है...