डवा में 200 एकड़ जंगल से हटाया अतिक्रमण, 600 कर्मचारियों और 30 जेसीबी के साथ चला मेगा अभियान

खंडवा। मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में वन विभाग ने सोमवार को अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए आमाखुजरी जंगल की करीब 200 एकड़ वन भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया। इस अभियान में वन विभाग, राजस्व विभाग और पुलिस के करीब 600 अधिकारी-कर्मचारी शामिल हुए। कार्रवाई के लिए 30 जेसीबी मशीनों की मदद ली गई और पूरा अभियान लगभग 6 घंटे तक चला।

जानकारी के मुताबिक, अतिक्रमणकारियों ने जंगल की जमीन पर पेड़ और झाड़ियां काटकर कब्जा कर लिया था तथा वहां मक्के की फसल बो दी थी। प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर अवैध कब्जों को हटाते हुए जमीन को दोबारा वन विभाग के कब्जे में लिया।

यह कार्रवाई ऐसे समय हुई है जब एक दिन पहले अतिक्रमण हटाने गई वन विभाग की टीम पर हमला हुआ था। इस हमले में 8 वनकर्मी घायल हो गए थे, जिसके बाद प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए भारी पुलिस बल और प्रशासनिक अमले के साथ दोबारा अभियान चलाया।

अधिकारियों का कहना है कि वन भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भविष्य में भी ऐसे अतिक्रमणों के खिलाफ लगातार अभियान जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *