‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ पर सेंसर बोर्ड की रोक की खबर निकली गलत, सलमान खान फिल्म्स ने जारी किया आधिकारिक बयान

मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ पर सेंसर बोर्ड की रोक की खबर गलत, सलमान खान फिल्म्स ने जारी किया आधिकारिक बयान

फिल्म ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ को लेकर पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया और कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा था कि फिल्म की रिलीज़ से पहले उसकी सीबीएफसी (सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन) की प्रक्रिया रोक दी गई है। हालांकि अब इन खबरों पर सलमान खान फिल्म्स ने आधिकारिक बयान जारी करते हुए स्थिति पूरी तरह स्पष्ट कर दी है।

प्रोडक्शन हाउस ने अपने बयान में कहा कि फिल्म की सर्टिफिकेशन प्रक्रिया रुकी होने की खबरें पूरी तरह गलत, भ्रामक और बेबुनियाद हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि फिल्म को अभी तक सेंसर बोर्ड के पास सर्टिफिकेशन के लिए भेजा ही नहीं गया है। ऐसे में सेंसर बोर्ड द्वारा किसी भी तरह की रोक लगाए जाने का सवाल ही नहीं उठता।

क्या कहा सलमान खान फिल्म्स ने?

आधिकारिक बयान में सलमान खान फिल्म्स ने कहा कि फिल्म को लेकर जो भी अफवाहें फैलाई जा रही हैं, वे तथ्यों पर आधारित नहीं हैं। प्रोडक्शन हाउस ने मीडिया संस्थानों और सोशल मीडिया यूजर्स से अपील की कि किसी भी जानकारी को प्रकाशित या साझा करने से पहले उसकी पुष्टि अवश्य करें।

बयान में यह भी कहा गया कि फिल्म से जुड़े सभी आधिकारिक अपडेट केवल सलमान खान फिल्म्स के आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और आधिकारिक माध्यमों के जरिए ही जारी किए जाएंगे।

अफवाहों पर लगाई रोक

फिल्म से जुड़ी सर्टिफिकेशन प्रक्रिया को लेकर कई तरह के दावे किए जा रहे थे, जिससे दर्शकों के बीच भ्रम की स्थिति बन गई थी। प्रोडक्शन हाउस ने अब साफ कर दिया है कि फिल्म की सेंसर प्रक्रिया अभी शुरू ही नहीं हुई है, इसलिए रोक या आपत्ति की खबरों का कोई आधार नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *