सुनील शेट्टी का बड़ा खुलासा, 15 महीने की नातिन इवारा करती है पीएम नरेंद्र मोदी की पूजा, साईं बाबा की तस्वीर के साथ रखती है मोदी जी की फोटो, रोज मंदिर के लड्डू खिलाती है

सुनील शेट्टी का बड़ा खुलासा, 15 महीने की नातिन इवारा करती है पीएम नरेंद्र मोदी की पूजा

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी ने अपनी 15 महीने की नातिन इवारा को लेकर एक दिलचस्प खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि उनकी नातिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर को रोज देखती है और गणपति मंदिर में चढ़ाए गए लड्डू उन्हें अर्पित करती है। सुनील शेट्टी का यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से चर्चा का विषय बन गया है।

हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में सुनील शेट्टी ने कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बहुत बड़े प्रशंसक हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह किसी राजनीतिक दल का समर्थन नहीं, बल्कि एक ऐसे नेता के प्रति सम्मान है, जो उन्हें प्रेरित करता है।

सुनील शेट्टी के मुताबिक, उनकी नातिन इवारा की नैनी ने एक बार एयरपोर्ट पर उसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर दिखाई थी। इसके बाद से इवारा रोज सुबह साईं बाबा की तस्वीरों वाली एक किताब खोलती है, जिसमें नरेंद्र मोदी की तस्वीर भी है। वह तस्वीर देखकर “मोदी जी, मोदी जी” कहती है।

उन्होंने आगे बताया कि इवारा रोज गणपति बप्पा की मूर्ति के पास जाती है, वहां से लड्डू लेकर आती है और मोदी जी की तस्वीर के सामने उन्हें अर्पित करती है। सुनील शेट्टी ने कहा कि परिवार के किसी सदस्य ने उसे ऐसा करने के लिए कभी नहीं कहा। उनका मानना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के व्यक्तित्व का बच्चों पर भी विशेष प्रभाव दिखाई देता है।

सुनील शेट्टी ने यह भी बताया कि वह पहली बार वर्ष 2010 में अहमदाबाद में नरेंद्र मोदी से मिले थे। उसी मुलाकात के बाद से वह उनके व्यक्तित्व और नेतृत्व शैली से प्रभावित हैं।

वर्क फ्रंट की बात करें तो सुनील शेट्टी जल्द ही फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ में नजर आएंगे। वहीं, उनके इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *