करियर बनाने गए थे छात्र, मौत ने घेरा: लखनऊ कोचिंग सेंटर अग्निकांड में 15 की मौत, कई घायल

सुखमनी (24), लखनऊ आदित्य श्रीवास्तव (24), बिसवां, सीतापुर मोहम्मद अम्मार (24) लेखपड़ा बाग, बाराबंकी नीलेश (27), निवासी हजरतगंज, लखनऊ अब्दुल रहमान (24), बिसवां, सीतापुर संयम विज (27) कानपुर शहजान सिद्दीकी (18) बीकेटी, लखनऊ अनुक्षा (24), अवध शिल्पग्राम शांतिनगर ये भी मृतक सागर (28), लखनऊ ज्योति (26), निवासी ज्ञान विहार कॉलोनी कमता लखनऊ जैनिल (26), अनूपपुर भालुमुड़ा मध्य प्रदेश सौमाल्या (24), निवासी द्वारिका नगर नमखाना साउथ भविष्य (23), निवासी अलीगंज सूरज सिंह (27), निवासी गोविंद नगर कानपुर अनामिका

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज क्षेत्र में स्थित एक तीन मंजिला इमारत में मंगलवार को भीषण आग लगने से 15 छात्र-छात्राओं की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 9 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक छात्र कोचिंग और एनीमेशन कोर्स करने के लिए यहां आए थे।

प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट और एसी के कंप्रेसर में विस्फोट माना जा रहा है। आग इतनी तेजी से फैली कि कई छात्रों को अपनी जान बचाने के लिए बिल्डिंग से नीचे कूदना पड़ा।

जानकारी के अनुसार, अलीगंज के सेक्टर-डी स्थित इमारत के ग्राउंड फ्लोर पर पेट शॉप और पहली मंजिल पर उसका वेयरहाउस संचालित था। दूसरी मंजिल पर थ्री-डी एनीमेशन ट्रेनिंग सेंटर, गेमिंग जोन और विद्यार्थियों की कोचिंग क्लास चल रही थी। दोपहर करीब 2:30 बजे वेयरहाउस में आग लगी, जिसने कुछ ही मिनटों में पूरी इमारत को अपनी चपेट में ले लिया।

हादसे की सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपना कार्यक्रम छोड़कर मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्यों का जायजा लिया। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी लखनऊ पहुंचकर अस्पताल में भर्ती घायलों का हालचाल जाना।

सरकार ने मामले की जांच के लिए विशेष जांच दल (SIT) का गठन कर दिया है और सात दिनों के भीतर रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन ने मृतकों के परिजनों को हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया है।

इस दर्दनाक हादसे ने 15 परिवारों के सपनों को हमेशा के लिए खत्म कर दिया। करियर बनाने निकले युवा छात्रों की मौत से पूरे प्रदेश में शोक की लहर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *