दावा-केतन के गिरने के बाद सिया शांत थी:रोई तक नहीं; पुलिस पूछताछ में बताया- केतन को शादी के लिए मना किया लेकिन वह नहीं माना
पुणे में केतन अग्रवाल मर्डर केस में नया खुलासा हुआ है। लोहगढ़ किले में केतन की बॉडी निकालने में मदद करने वाले सुनील गायकवाड़ ने दावा किया कि घटना के बाद लोग घबराए हुए थे और मदद के लिए चिल्ला रहे थे, लेकिन सिया गोयल शांत थी। वह न रोईं और न ही कोई पछतावा दिखाया।
वहीं पुलिस पूछताछ में सिया ने बताया कि उसने केतन से कहा था कि वह उससे शादी करना नहीं चाहती, लेकिन वह सगाई तोड़ने को तैयार नहीं था। केतन का कहना था कि अब बहुत देर हो चुकी है।
सिया और केतन 18 जून को पुणे के लोहगढ़ किले पर घूमने गए थे। इसी दौरान केतन की खाई में गिरने से मौत हो गई। सिया पर अपने बॉयफ्रेंड चेतन चौधरी के साथ मिलकर मंगेतर की हत्या करने का आरोप है। दोनों फिलहाल पुलिस हिरासत में हैं और मामले की जांच जारी है।
पिता बोले- सिया के परिवार को हेयर विग की बात पता थी
पिता विशाल अग्रवाल ने केतन के हेयर विग लगाने को हत...









