Breaking News

भाभी को पाने के लिए भाई बना कातिल, पत्नी ने रची साजिश: आगरा में रिश्तों को शर्मसार करने वाली वारदात
Breaking News, क्राइम, देश

भाभी को पाने के लिए भाई बना कातिल, पत्नी ने रची साजिश: आगरा में रिश्तों को शर्मसार करने वाली वारदात

आगरा। उत्तर प्रदेश के आगरा जिले से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला सनसनीखेज हत्याकांड सामने आया है। यहां एक युवक ने अपनी ही भाभी को पाने के लिए सगे भाई की बेरहमी से हत्या कर दी। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि मृतक की पत्नी भी इस हत्या की साजिश में शामिल थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। खेत में मिला था युवक का लहूलुहान शव घटना थाना सदर क्षेत्र के सुल्तानपुरा इलाके की है। बुधवार सुबह चिरोटी बाग स्थित एक खेत में 22 वर्षीय अमित उर्फ सोमू का रक्तरंजित शव मिला था। उसके सिर और चेहरे पर गंभीर चोटों के निशान थे। प्रारंभिक तौर पर मामला हत्या का प्रतीत होने पर पुलिस ने जांच शुरू की। मृतक के छोटे भाई भोला ने शुरुआत में पुलिस को गुमराह करने की कोशिश करते हुए अमित के एक सहकर्मी पर हत्या का शक जताया था। लेकिन पुलिस की गहन जांच और सीसीटीवी फुटेज ने पूरे मामले का...
Mumbai: शिवसेना के 60वें स्थापना दिवस पर दोनों गुटों की शक्ति परीक्षा
Breaking News

Mumbai: शिवसेना के 60वें स्थापना दिवस पर दोनों गुटों की शक्ति परीक्षा

शिवसेना के 60वें स्थापना दिवस पर दोनों गुटों की शक्ति परीक्षा शिंदे के कार्यक्रम में 6 बागी सांसद पहुंच सकते हैं आज शिवसेना का 60वां स्थापना दिवस है। इस मौके पर एकनाथ शिंदे और उद्धव ठाकरे गुट मुंबई में अलग-अलग रैली करेंगे। उद्धव गुट का कार्यक्रम सायन के षणमुखानंद हॉल में होगा, जबकि शिंदे गुट गोरेगांव के नेस्को सेंटर में रैली करेगा। यह स्थापना दिवस ऐसे समय हो रहा है, जब शिवसेना (UBT) के 9 में से 6 सांसदों ने बगावत कर दी है। गुरुवार को इन सांसदों ने पार्टी की संसदीय दल की बैठक का बहिष्कार किया। लोकसभा स्पीकर को पत्र सौंपकर अलग होने की वजह बताई। शिंदे गुट के कार्यक्रम में पहुंच सकते हैं बागी सांसद शिंदे गुट के कार्यक्रम को लेकर सबसे ज्यादा चर्चा इन 6 सांसदों की है। माना जा रहा है कि वे नेस्को सेंटर में होने वाले कार्यक्रम में पहुंच सकते हैं। हालांकि, इसे लेकर अब तक कोई आधिकारिक घोषणा...
NEET छात्रों की मौत पर ₹1 करोड़ की मांग, PM को CJP का पत्र
Breaking News, देश, राजनीति

NEET छात्रों की मौत पर ₹1 करोड़ की मांग, PM को CJP का पत्र

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के फाउंडर अभिजीत दीपके ने पीएम मोदी से सुसाइड करने वाले NEET स्टूडेंट्स के परिवारों को एक-एक करोड़ रुपए का मुआवजा देने की मांग की है। दीपके ने शुक्रवार को पीएम को लिखे लेटर में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की भी मांग की। उन्होंने लिखा कि देश का माहौल युवाओं के जीवन और मानसिक स्वास्थ्य को प्रभावित कर रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि कार्रवाई नहीं होने पर छात्रों और अभिभावकों में निराशा और बढ़ सकती है। CJP कल यानी 20 जून को दिल्ली के जंतर-मंतर पर फिर से शिक्षा मंत्री के इस्तीफे के लिए प्रदर्शन करने वाली है। यह इस महीने जंतर-मंतर पर CJP का दूसरा बड़ा प्रदर्शन होगा। इससे पहले CJP ने 6 जून को दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे के लिए प्रदर्शन किया था। देश के अलग-अलग राज्यों में CJP का प्रदर्शन… देश भर में केंद्रीय शिक्षा मंत्...
ई85, ई100, बीमा, गन्ने का रस? पढ़िए इथेनॉल से जुड़े 10 सवालों के जवाब
Breaking News

ई85, ई100, बीमा, गन्ने का रस? पढ़िए इथेनॉल से जुड़े 10 सवालों के जवाब

आपकी कार के टैंक में वास्तव में कितना पेट्रोल और कितना इथेनॉल है? क्या वाकई में इथेनॉल ने हमारी कारों के औसत/माइलेज को कम कर दिया है? और क्या भविष्य में देश में ऐसी ही कारें होंगी, जो केवल इथेनॉल पर चलेंगी? क्या आपके मन में आज-कल इनमें से कोई सवाल आया है? क्योंकि ये ही बातें पूरे देश में चर्चा का विषय बन गई हैं. लेकिन इथेनॉल आखिर है क्या? 'गन्ने का रस इथेनॉल है', मज़ाक में यह कहना कितना उपयुक्त होगा? कौन से वाहन ई85 ईंधन का उपयोग कर सकते हैं? और आजकल ई100 को लेकर इतनी चर्चा क्यों हो रही है? इथेनॉल एक प्रकार का अल्कोहल है. ये शब्द एथाइल अल्कोहल को मिलाकर बना है. इसका केमिकल फॉर्म्युला सी2एच5ओएच है. इस तरल पदार्थ का कोई रंग नहीं है, यह पारदर्शी होता है. इथेनॉल का उत्पादनगन्ने और मक्के से होता है. ज्वलनशील होने के कारण सरकार इसे पेट्रोल में मिलाकर ईंध...
राम मंदिर चढ़ावे का अर्थशास्त्र: कितना आया, कहां खर्च हुआ और कैसे सामने आया गबन का मामला?
Breaking News, देश

राम मंदिर चढ़ावे का अर्थशास्त्र: कितना आया, कहां खर्च हुआ और कैसे सामने आया गबन का मामला?

अयोध्या में रामलला के भव्य मंदिर के निर्माण के बाद देश-विदेश से श्रद्धालुओं द्वारा करोड़ों रुपये का चढ़ावा चढ़ाया जा रहा है। लेकिन अब इसी चढ़ावे की राशि में कथित गबन और वित्तीय अनियमितताओं के आरोपों ने बड़ा विवाद खड़ा कर दिया है। मामला इतना बढ़ गया कि उत्तर प्रदेश सरकार को विशेष जांच दल (SIT) गठित करनी पड़ी। 15 जून से एसआईटी लगातार जांच कर रही है। मंदिर प्रशासन से जुड़े लोगों, कर्मचारियों और ट्रस्ट से जुड़े व्यक्तियों से पूछताछ की जा रही है। इस बीच रोज नए दावे और आरोप सामने आ रहे हैं, जिनमें दान राशि के कथित गबन से लेकर जमीन खरीद और रामलला के मुकुट तक को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं। क्या है पूरा मामला? राम मंदिर में आने वाले चढ़ावे और दान की राशि के प्रबंधन को लेकर कुछ लोगों ने अनियमितताओं के आरोप लगाए। आरोप है कि मंदिर में आने वाले दान और चढ़ावे का पूरा हिसाब-किताब पारदर्शी तरी...
भारत के लिए AI का मतलब ऑल इंक्लूसिव’: पेरिस में बोले PM मोदी-एफिल टावर पर चल रहा UPI; तकनीक से बदल रहा देश
Breaking News, देश

भारत के लिए AI का मतलब ऑल इंक्लूसिव’: पेरिस में बोले PM मोदी-एफिल टावर पर चल रहा UPI; तकनीक से बदल रहा देश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पेरिस में 'विवाटेक 2026' को संबोधित करते हुए भारत-ईयू मुक्त व्यापार समझौते को द्विपक्षीय व्यापार और निवेश बढ़ाने वाला ऐतिहासिक कदम बताया। उन्होंने कहा कि भारत तकनीक के दम पर तेजी से बदल रहा है और भारत-फ्रांस इनोवेशन वर्ष दोनों क्षेत्रों के टेक इकोसिस्टम को जोड़ने का काम कर रहा है। फ्रांस के पेरिस में आयोजित हो रहे यूरोप के सबसे बड़े स्टार्टअप और टेक्नोलॉजी उत्सव 'विवाटेक 2026' के 10वें संस्करण को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संबोधित किया। इस साल इस प्रतिष्ठित वैश्विक सम्मेलन में भारत 'AI कंट्री पार्टनर' के रूप में शामिल हुआ है। पीएम मोदी ने कहा कि इस बड़े बदलाव के दौर में तकनीक ऐसी होनी चाहिए जो हर किसी के काम आए। उन्होंने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को नए सिरे से परिभाषित करते हुए कहा कि भारत के लिए 'AI' का सीधा मतलब 'ऑल इंक्लूसिव' यानी सबका समावेश और सबका...
NEET-UG 2026 Paper Leak Case: केंद्र ने हाई कोर्ट में टेलीग्राम पर जताई चिंता, 21 जून को होगी पुनर्परीक्षा
Breaking News, देश

NEET-UG 2026 Paper Leak Case: केंद्र ने हाई कोर्ट में टेलीग्राम पर जताई चिंता, 21 जून को होगी पुनर्परीक्षा

NEET-UG 2026 पेपर लीक मामले में टेलीग्राम के दुरुपयोग पर केंद्र सरकार की बड़ी टिप्पणी NEET-UG 2026 पेपर लीक मामले में केंद्र सरकार ने हाई कोर्ट में दाखिल अपने हलफनामे में मैसेजिंग प्लेटफॉर्म टेलीग्राम के कथित दुरुपयोग को लेकर गंभीर चिंताएं व्यक्त की हैं। सरकार के अनुसार, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) को टेलीग्राम के माध्यम से प्रश्नपत्र लीक करने और परीक्षा से जुड़ी धोखाधड़ी गतिविधियों की कई शिकायतें प्राप्त हुई थीं। NTA ने संदिग्ध टेलीग्राम चैनल और ग्रुप्स की पहचान की हलफनामे में बताया गया है कि राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने ऐसे कई टेलीग्राम चैनलों, ग्रुप्स और बॉट्स की पहचान की थी, जिनका उपयोग कथित रूप से लीक हुए प्रश्नपत्रों को प्रसारित करने और छात्रों को गुमराह करने के लिए किया जा रहा था। सरकार का कहना है कि इस प्रकार की गतिविधियां परीक्षा प्रणाली की...
प्रेम प्रसंग में हाईवोल्टेज ड्रामा: नाबालिग से शादी की जिद में मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक
Breaking News, मनोरंजन, राज्य

प्रेम प्रसंग में हाईवोल्टेज ड्रामा: नाबालिग से शादी की जिद में मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक

दमोह। मध्य प्रदेश के दमोह जिले के बटियागढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम नीमखेड़ा में शुक्रवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गया। युवक की पहचान प्रकाश बारेला के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह देर रात करीब 2 बजे टावर पर चढ़ा था और सुबह तक वहीं बैठा रहा। घटना की जानकारी मिलते ही बटियागढ़ पुलिस, प्रशासनिक अधिकारी और स्थानीय राजस्व अमला मौके पर पहुंच गया। पुलिस और प्रशासन की टीम लगातार युवक से बातचीत कर उसे सुरक्षित नीचे उतारने का प्रयास करती रही। वहीं युवक के टावर पर चढ़ने की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए, जिससे घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार प्रकाश बारेला गांव की एक नाबालिग लड़की से प्रेम करता है और उससे शादी करने की जिद पर अड़ा हुआ है। बताया जा रहा है कि इसी मांग को लेकर उसने यह कदम उठाया और मोबाइल टाव...
Breaking News, क्राइम, राज्य

देहरादून भाजपा नेता हत्याकांड: आरटीआई बनी रंजिश की जड़, पानी विवाद सिर्फ बहाना

देहरादून के बैरागीवाला में झगड़े का सीसीटीवी फुटेज आया सामने। इस कदर हो रही थी मारपीट। आरोपित हुए कैमरे में कैद। फुटेज  विकासनगर (देहरादून)। बैरागीवाला में भाजपा नेता विनोद कश्यप की हत्या के पीछे केवल पानी का विवाद नहीं, बल्कि पुरानी रंजिश भी बड़ा कारण बताया जा रहा है। यह दावा गांव के प्रधान विक्की कश्यप ने किया है। उनका कहना है कि पानी का विवाद घटना से चार-पांच दिन पहले हुआ था और मौके पर ही सुलझ भी गया था, लेकिन दोनों परिवारों के बीच तनाव काफी समय से चला आ रहा था। ग्राम प्रधान के अनुसार विनोद कश्यप आरटीआइ कार्यकर्ता के रूप में भी सक्रिय थे। उन्होंने ग्राम पंचायत से जुड़े मामलों में वर्ष 2024 में सूचना के अधिकार के तहत कई जानकारियां मांगी थीं। इन मामलों की जांच के लिए कई बार अधिकारी गांव पहुंचे थे। प्रधान का दावा है कि इसी दौरान दोनों पक्षों के बीच कटुता बढ़ी और रंजिश...
Breaking News, क्राइम, देश, राजनीति

हाफ़ पैंट, टीशर्ट और नंगे पांव: टीएमसी नेता जहांगीर ख़ान की पुलिस क्यों करा रही है फाल्टा में परेड

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दौरान से ही सुर्ख़ियों में रहे फाल्टा सीट से टीएमसी उम्मीदवार जहांगीर ख़ान अभी भी चर्चाओं में हैं. बीती आठ जून को जहांगीर ख़ान को पश्चिम बंगाल पुलिस की एसटीएफ़ ने नेपाल बॉर्डर से गिरफ़्तार किया था. उस समय बीबीसी बांग्ला को एक सूत्र ने बताया था कि जहांगीर ख़ान देश से भागने की तैयारी में थे. 'फाल्टा का पुष्पा' कहे जाने वाले जहांगीर ख़ान को गिरफ़्तार किए जाने के बाद पश्चिम बंगाल पुलिस ने दक्षिण 24 परगना ज़िले के फाल्टा में उनकी दो बार परेड कराई है. सोमवार 15 जून को कराई गई दूसरी परेड में वो हाफ़ पेंट और टीशर्ट पहने हुए थे. इस दौरान जहांगीर ख़ान हाथ जोड़ते और कान पकड़ते हुए भी नज़र आए. पहली बार कराई गई परेड के दौरान भी उन्होंने हाफ़ पेंट और टीशर्ट पहनी हुई थी लेकिन उस समय उनके पैरों में चप्पलें थीं. लेकिन सोमवार को कराई गई परेड के दौरान वो नंगे पैर थे...